शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दबाव में एशियाई बाजार, 105 अंक टूटा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं।

ब्रिटेन में चुनाव की संभावना से ब्रेक्जिट में नाटकीय रूप से नयी अनिश्चितता आ गयी है, जिससे पाउंड भी कमजोर हुआ है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 12 दिसंबर को आम चुनाव का ऐलान किया है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 3.52 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 22,747.08 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 105.41 अंक या 0.39% की कमजोरी के साथ 26,692.54 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.07% की कमजोरी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.39% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!