शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में बाजार सपाट, निफ्टी 11,600 के नीचे बरकरार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को तेज शुरुआत के बाद बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट हो गये।

जानकारों के मुताबिक कंपनियों के बेहतर नतीजों से वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता कम हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली कमजोरी के साथ 71.04 पर खुला।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,020.39 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,201.67 पर खुला। 9.25 बजे के करीब सेंसेक्स 22.50 अंकों या 0.06% की वृद्धि के साथ 39,042.89 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,582.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 11,646.15 पर खुल कर 2.40 अंकों या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 11,585.00 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.04% की वृद्धि और बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% की मामूली गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.12% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 22 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 11 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!