शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार करार पर सकारात्मक खबर से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक वृद्धि के साथ बंद हुए।

इनमें एसऐंडपी 500 अपने दूसरे सबसे उच्चतम स्तर पर बंद हुआ, जबकि डॉव जोंस सर्वकालिक शिखर से 1.5% से भी कम के स्तर पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार को चीन के साथ व्यापार करार और बेहतर वित्तीय नतीजों से सहारा मिला। खबरों के अनुसार अमेरिका और चीन हाल ही में हुए व्यापार करार के कुछ हिस्सों को पूरा करने के करीब पहुँच गये हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 152.53 अंक या 0.57% की बढ़ोतरी के साथ 26,958.06 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57.32 अंक या 0.70% की मजबूती के साथ 8,243.12 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 12.26 अंक या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 3,022.55 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.56% की वृद्धि के साथ 62.02 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!