शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिवाली मुहूर्त कारोबार : बाजार में मजबूती, 11,600 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

दिवाली के शुभ अवसर पर मुहूर्त समय के दौरान हुए कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती आयी।

छोटे-मँझोले शेयरों में भी अच्छा कारोबार हुआ। सभी क्षेत्रों के शेयर सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,058.06 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 39,397.37 पर खुल कर आखिर में सेंसेक्स 192.14 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 39,250.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,583.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,662.25 पर खुल कर 43.25 अंक या 0.37% की बढ़त के साथ 11,627.15 पर बंद हुआ। बीएसई के कुल शेयरों में से 1,649 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 518 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 135 शेयर सपाट रहे।
वहीं छोटे-मँझोले बाजारों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.69% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.20% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.66% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.18% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 29 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 23 शेयरों में मजबूती और 08 शेयर में कमजोरी आयी। मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 16.54%, यस बैंक में 4.99%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.26%, वेदांत में 2.18%, इन्फोसिस में 1.79% और टेक महिंद्रा में 1.63% की बढ़त आयी। वहीं गिरने वाले शेयरों में से मारुति सुजुकी में 0.78%, भारती एयरटेल में 0.64%, टीसीएस में 0.40%, एचसीएल टेक में 0.30%, पावर ग्रिड में भी 0.30% और एशियन पेंट्स में 0.17% की कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख