शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिवाली बलिप्रतिपदा (Diwali Balipratipada) के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार

आज सोमवार 28 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा (Diwali Balipratipada) के अवसर पर शेयर बाजार (Share Market) बंद रहेगा।

दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE), बंद रहेंगे, जबकि धातु और सर्राफा सहित थोक कमोडिटी बाजार (Commodity Markets) में भी कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा फोरेक्स (Forex) और कमोडिटी वायदा बाजार (Commodity Futures Markets) भी बंद रहेगा।
इससे पहले रविवार 27 अक्टूबर को दिवाली मुहूर्त कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 192.14 अंकों या 0.49% की बढ़ोतरी के साथ 39,250.20 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 43.25 अंक या 0.37% की वृद्धि के साथ 11,627.15 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!