शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में मजबूती के बीच बाजार में हल्की बढ़ोतरी

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 70.74 पर खुला। वहीं अमेरिका-चीन व्यापार करार पर उम्मीद और फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की संभावना का एशियाई और अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,250.20 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 39,293.49 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 49.24 अंकों या 0.13% की वृद्धि के साथ 39,299.44 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,627.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 11,643.95 पर खुल कर 8.65 अंकों या 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 11,635.80 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.05% की मामूली गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप सपाट है। वहीं निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.17% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 27 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 17 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!