शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यपार करार में देरी की आशंका से दबाव में एशियाई बाजार

व्यपार करार में देरी की आशंका के चलते बुधवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार वाशिंगटन और बीजिंग एक अंतरिम व्यापार समझौते पर काम करना जारी रख हुए हैं, लेकिन यह दोनों देशों के नेताओं के अगले महीने चिली में समझौते पर हस्ताक्षर करने के समय तक पूरा नहीं हो सकता। जानकारों के मुताबिक इस समय निवेशकों का ध्यान अब फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की संभावना पर है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 81.38 अंक या 0.35% की कमजोरी के साथ 22,892.75 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 87.64 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 26,699.12 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.36% की गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.34% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.39% की वृद्धि और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.03% की मामूली बढ़ोतरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!