शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में चौतरफा खरीदारी, निफ्टी 11,900 के ऊपर

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और सभी क्षेत्रों के शेयरों में खरीदारी के सहारे शुरुआती करोबार में बाजार में अच्छी तेजी दिख रही है।

पीएसयू बैंक, आईटी, धातु, ऊर्जा और एफएमसीजी में अच्छी खरीदारी हो रही है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इससे अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूती आयी। निवेशकों की नजर बैंक ऑफ जापान पर है, जिसके बेहद सरल मौद्रिक नीति बनाये रखने की उम्मीद है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 40,051.87 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 40,211.99 पर खुला। 9.25 बजे के करीब सेंसेक्स 227.24 अंकों या 0.57% की वृद्धि के साथ 40,279.11 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,844.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 11,890.45 पर खुल कर 67.90 अंकों या 0.57% की बढ़त के साथ 11,912.00 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.59% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.73% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.64% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.70% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 36 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 18 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!