शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवे दिन चढ़ा बाजार, सेंसेक्स ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

गुरुवार को बाजार में लगातार पाँचवे दिन तेजी रही, जिसमें कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छू लिया।

धातु को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में मजबूती आयी। बाजार को सबसे अधिक सहारा पीएसयू बैंक, आईटी, ऑटो, फार्मा और इन्फ्रा शेयरों से मिला। हालाँकि अमेरिका-चीन व्यापार करार पर एक खबर आने से सत्र के अंतिम घंटे में बाजार में तीखी बिकवाली देखी गयी।
खबर है कि चीनी अधिकारियों को वाशिंगटन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्यापक दीर्घकालिक व्यापार समझौते पर पहुंचने को लेकर संदेह है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 40,051.87 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 40,211.99 पर खुला और कारोबार के दौरान 40,392.22 के सर्वकालिक ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 77.18 अंकों या 0.19% की वृद्धि के साथ 40,129.05 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,844.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,890.45 पर खुल कर 33.35 अंकों या 0.28% की बढ़ोतरी के साथ 11,877.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,945.00 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 32 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 18 शेयरों में बढ़ोतरी और 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 24.03%, एसबीआई में 7.69%, इन्फोसिस में 3.79%, टाटा मोटर्स में 3.40%, भारती एयरटेल में 1.63% और एचसीएल टेक में 1.50% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टेक महिंद्रा में 2.09%, टाटा स्टील में 1.95%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.77%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.74%, ऐक्सिस बैंक में 1.56% और एचडीएफसी बैंक में 1.48% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,540 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,016 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 148 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.14% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.94% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.44% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.36% की बढ़ोतरी हुई। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख