शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निक्केई 93 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

खबरों के अनुसार चीनी अधिकारियों ने वाशिंगटन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्यापक दीर्घकालिक व्यापार समझौते तक पहुँचने को लेकर संदेह जताया है। इस खबर से निवेशक सतर्क हो गये, जिससे अमेरिकी बाजार में भी गिरावट दर्ज की गयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 93.81 अंक या 0.41% की कमजोरी के साथ 22,833.23 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 81.86 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ 26,988.58 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.21% की बढ़ोतरी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.18% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.45% की वृद्धि और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.04% की मामूली बढ़ोतरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!