शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव, रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया एसऐंडपी 500

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हल्के बदलाव के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस और नैस्डैक में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि एसऐंडपी 500 में रिकॉर्ड स्तर से हल्की गिरावट आयी। जानकारों का मानना है कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद के बीच निवेशक सतर्क हैं। जानकार मान रहे हैं कि सौदे को लेकर निवेशक थोड़े चिंतित हैं।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 30.52 अंक या 0.11% की बढ़ोतरी के साथ 27,492.63 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.48 अंक या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 8,434.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.65 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 3,074.62 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.62% की बढ़ोतरी के साथ 62.96 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!