शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सुस्ती, प्रमुख सूचकांकों में मामूली बदलाव

बुधवार को एशियाई बाजारों में कोई खास हलचल देखने को नहीं मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक निवेशक अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार पर नयी घोषणा और खबर की प्रतीक्षा में हैं। सौदे को लेकर निवेशक थोड़े चिंतित हैं। इसी कारण मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भी मामूली बदलाव आया।
भारतीय समय के अनुसार करीब सवा 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 11.84 अंक या 0.05% की बढ़ोतरी के साथ 23,263.83 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 5.68 अंक या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 27,689.08 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.19% की गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.35% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.02% की बेहद मामूली बढ़त और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.22% की वृद्धि दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!