शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट, 11,900 के नीचे आया निफ्टी

बुधवार को शुरुआती कारोबारी घंटे में बाजार में बिकवाली हो रही है, जिससे प्रमुख सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं।

रियल्टी और मीडिया शेयरों में खरीदारी हो रही है, जबकि बैंक शेयर दबाव में हैं। अमेरिकी और एशियाई बाजारों से भी बाजार को कोई खास संकेत नहीं मिले। निवेशक अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार से पहले थोड़े सतर्क हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 40,248.23 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 40,311.85 पर खुला। 9.50 बजे के करीब सेंसेक्स 158.54 अंकों या 0.39% की कमजोरी के साथ 40,089.69 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,917.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 11,911.50 पर खुल कर 49.70 अंकों या 0.46% की कमजोरी के साथ 11,867.50 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.14% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.07% की मामूली वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.10% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.20% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 17 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 08 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!