शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार करार में देरी की संभावना की खबर से सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

बुधवार को स्वास्थ्य शेयरों में मजबूती के बावजूद अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार करार में देरी की संभावना की खबर ने स्वास्थ्य शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के असर को कम कर दिया। खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक लंबे समय से प्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए होने वाली बैठक में दिसंबर तक देरी हो सकती है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सपाट 27,492.56 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 24.05 अंक या 0.29% की कमजोरी के साथ 8,410.63 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.16 अंक या 0.07% की वृद्धि के साथ 3,076.78 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.98% की कमजोरी के साथ 61.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!