शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, बोइंग ने किया जोरदार प्रदर्शन

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ।

विमानन कंपनी बोइंग ने कहा कि इसका 737 मैक्स विमानों का बेड़ा अगले साल की शुरुआत में फिर से उड़ान शुरू कर सकता है। इस खबर से बोइंग के शेयर में 4.55% की बढ़ोतरी की हुई, जिससे डॉव जोंस हरे निशान में बंद हुआ। जानकारों के मुताबिक अब निवेशकों की नजर सप्ताह में होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषणों पर है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 10.25 अंक या 0.04% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 27,691.49 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11.03 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 8,464.28 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.07 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 3,087.01 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.53% की गिरावट के साथ 62.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!