शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन-यूएस के व्यापार करार के करीब पहुँचने की खबर से अमेरिकी बाजार में बढ़त

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

हालाँकि डॉव जोंस एक दम सपाट बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका चीन के साथ एक प्रारंभिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब है। मगर उन्होंने करार पर बातचीत को लेकर कोई नयी जानकारी नहीं दी। कल सत्र के दौरान एसऐंडपी ने अपना नया सर्वकालिक शिखर भी छुआ।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) एक दम सपाट 27,691.49 पर ही बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.81 अंक या 0.26% की बढ़ोतरी के साथ 8,486.09 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.83 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 3,091.84 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.19% की गिरावट के साथ 62.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!