शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, 523 अंक टूटा हैंग-सेंग

बुधवार को एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बारे में कोई नयी जानकारी देने में विफल रहे। जानकारों का मानना है कि इससे निवेशकों में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर चिंता बढ़ी है। हालाँकि ट्रम्प ने दोनों देशों के व्यापार करार के काफी करीब पहुँचने की भी बात कही है।
भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 216.88 अंक या 0.92% की कमजोरी के साथ 23,303.13 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 523.31 अंक या 1.93% की कमजोरी के साथ 26,541.97 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.20% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.81% की कमजोरी है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.71% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.48% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!