शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सपाट शुरुआत, निफ्टी 11,900 के ऊपर बरकरार

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के बीच बुधवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट खुले।

डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की कमजोरी के साथ 71.75 पर खुला। छोटे-मँझोले सूचकांकों में मिले-जुले रुझान के बीच सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में हल्की बढ़ोतरी है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 40,345.08 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 40,346.43 पर खुला है। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 2.75 अंक की बेहद मामूली बढ़त के साथ 40,347.83 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,913.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,908.30 पर खुल कर लगभग सपाट 11,914.80 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.46% की बढ़ोतरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.08% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.31% की मजबूती और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.14% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 29 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 20 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!