शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, 3,100 के करीब पहुँचा एसऐंडपी 500

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों मुख्य सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए।

प्रमुख तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम्स ने अपने तिमाही मुनाफे और आमदनी के अनुमान से कम रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मगर रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट की ओर से एक घोषित की गयी एक मजबूत रिपोर्ट ने सिस्को के नकारात्मक प्रभाव को कम कर दिया।
वॉलमार्ट के नतीजे अनुमानों से बेहतर रहे। जानकारों के अनुसार निवेशकों की नजर चीन के साथ व्यापार करार को लेकर नयी खबरों पर भी है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 1.63 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 27,781.96 पर ही बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.08 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 8,479.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.59 अंक या 0.09% की वृद्धि के साथ 3,096.63 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.14% की गिरावट के साथ 62.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!