शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, 164 अंक चढ़ा निक्केई

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

सभी प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी दिखा रहे हैं। मगर जानकारों का मानना है कि चीन और जर्मनी के कमजोर आर्थिक आँकड़ों से निवेशक वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर सतर्क हो गये हैं।
भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 164.16 अंक या 0.71% की मजबूती के साथ 23,305.71 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 107.78 अंक या 0.41% की वृद्धि के साथ 26,431.47 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.15% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.13% की बढ़ोतरी है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.12% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.63% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!