शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में शानदार शुरुआत, 11,900 के ऊपर पहुँचा निफ्टी

रुपये में मजबूती के बीच कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में बढ़ोतरी के साथ सत्र की शुरुआत हुई।

पहले आधे घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी के अलावा छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी अच्छी मजबूती है। डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की मजबूती के साथ 71.79 पर खुला है। सभी सूचकांकों में मजबूती है, जिनमें सर्वाधिक बढ़ोतरी बैंक, धातु, ऑटो और इन्फ्रा शेयरों में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 40,286.48 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 40,408.20 पर खुला है। 9.40 बजे के करीब सेंसेक्स 183.25 अंकों या 0.45% की मजबूती के साथ 40,469.73 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,872.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,904.20 पर खुल कर 46.25 अंकों या 0.39% की बढ़ोतरी के साथ 11,918.35 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.42% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.42% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.21% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 40 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 28 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!