शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में रही तेजी, निफ्टी 56 अंक चढ़ा, सेंसेक्स में 186 अंक की उछाल

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) सोमवार के बंद स्तर 40,284.19 अंकों की तुलना में आज सुबह बढ़त के साथ 40,455.36 पर खुला। कारोबार के आखिरी घंटे के दौरान सेंसेक्स 40,544.13 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 185.51 अंकों या 0.46% की तेजी के साथ 40,469.70 पर बंद हुआ। दूसरी एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) सोमवार के 11,884.50 के बंद स्तर की तुलना में 11,919.45 पर खुल कर दिन के कारोबार में ऊपर की ओर 11958.85 तक गया और अंततः 55.60 अंकों या 0.47% की तेजी के साथ 11,940.10 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती और 26 शेयरों में कमजोरी रही। दूसरी ओर सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 11 शेयरों में बढ़ोतरी और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
एशियाई शेयर बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज सुबह तेजी के साथ खुले और दिन भर हरे निशान में ही बने रहे। बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें तो आज के कारोबार में टेलीकॉम, ऊर्जा और बिजली क्षेत्र से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर धातु क्षेत्र, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों पर बिकवाली का दबाव रहा। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 7.36%, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 3.52%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 3.43% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.44% की तेजी रही। दूसरी ओर यस बैंक (Yes Bank) में 2.66%, महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 2.19%, टाटा स्टील (Tata Steel) में 2.02% और टीसीएस (TCS) में 2.02% की कमजोरी दर्ज की गयी।

आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,149 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,399 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 184 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों की बात करें तो बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.05% की मामूली गिरावट दर्ज की गयी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.31% की मजबूती रही।
आज के कारोबार में भी बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स में तेजी रही और इस क्षेत्र को सरकार की ओर से राहत मिलने की उम्मीद में यह सूचकांक 8.52% मजबूती के साथ 1082.63 पर बंद हुआ। आज बीएसई पर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर 34.68% बढ़त के साथ 6.02 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2019)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!