शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 336 अंकों की गिरावट, एनएसई निफ्टी (Nifty) 95 अंक फिसला

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) कमजोरी के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार के बंद स्तर 41,130.17 अंकों के मुकाबले आज सुबह मामूली बढ़ोतरी के साथ 41,138.26 पर खुला और ऊपर 41143.22 तक गया। आज यह नीचे की ओर 40664.18 तक गया और आखिरकार 336.36 अंकों या 0.82% की गिरावट के साथ 40,793.81 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी गुरुवार के 12,151.15 के बंद स्तर की तुलना में हल्की कमजोरी के साथ 12,146.20 पर खुला। आज के कारोबार में यह नीचे की ओर 12017.40 गया और अंत में 95.10 अंकों या 0.78% के नुकसान के साथ 12,056.05 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 8 शेयरों में मजबूती और 42 शेयरों में कमजोरी रही। दूसरी ओर सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 4 शेयरों में तेजी और 27 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें तो आज के कारोबार में ऊर्जा, धातु और ऑटो शेयरों में गिरावट देखी गयी। दूसरी ओर दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में तेजी रही।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 1.28%, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 0.70% और एनटीपीसी (NTPC) में 0.48% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर यस बैंक (Yes Bank) में 2.5% और हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में 2.37% की गिरावट रही।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,187 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,368 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 196 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
हालाँकि आज भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों में हल्की मजबूती देखी गयी। आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.16% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.47% की तेजी रही। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!