शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 42 अंकों की बढ़त, एनएसई निफ्टी (Nifty) 16 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार के बंद स्तर 40,445.15 अंकों के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 40,527.24 पर खुला। लेकिन जल्दी ही लाल निशान में चला गया। आज के कारोबार में यह नीचे की ओर 40,336.56 तक गया। शुक्रवार को भी सेंसेक्स को लगभग इन्हीं स्तरों पर सहारा मिला था। आज के कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 40,645.63 तक गया और आखिरकार 42.28 अंकों या 0.10% की मजबूती के साथ 40,487.43 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी शुक्रवार के 11,921.50 के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 11,939.10 पर खुला। आज के कारोबार में यह नीचे की ओर 11,888.05 गया, जबकि ऊपर की ओर 11,981.95 का स्तर छुआ। आज के कारोबार के अंत में निफ्टी 16.00 अंकों या 0.13% की तेजी के साथ 11,937.50 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 29 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में कमजोरी रही। दूसरी ओर सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 16 शेयरों में तेजी और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें तो आज के कारोबार में ऊर्जा क्षेत्र और तेल-गैस शेयरों में मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर आईटी और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी रही।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी (HDFC) में 2.06%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.01% और मारुति (Maruti) में 1.68% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर टीसीएस (TCS) में 2.93% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 1.53% की गिरावट रही।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,024 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,464 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 182 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों की बात करें तो आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.11% की हल्की तेजी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.44% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!