शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख

बीते सप्ताहांत पर चीन और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सैद्धांतिक सहमति बन जाने के बावजूद एशियाई बाजारों में सोमवार की सुबह मिला-जुला रुख दिख रहा है।

भारतीय समयानुसार सुबह सवा आठ बजे जकार्ता कंपोजिट में लगभग आधे फीसदी की मजबूती है। ताइवान के प्रमुख सूचकांक ताइवान वेटेड में चौथाई फीसदी की बढ़त है। कॉस्पी लगभग सपाट है। हांगकांग के हैंग सेंग और जापान के निक्केई में मामूली गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी लाल निशान में चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!