शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) ने फिर छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़ोतरी के साथ सत्र की शुरुआत हुई है। शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) के अलावा छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी हल्की मजबूती दिख रही है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 41,352.17 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 41,442.75 पर खुला है। सुबह 9.23 बजे के करीब सेंसेक्स 58.36 अंकों या 0.14% की मजबूती के साथ 41,410.53 पर है। इससे पहले आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 41,480.91 तक चला गया, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
इस समय सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 20 शेयर मजबूत स्थिति में हैं, जबकि 11 शेयरों में कमजोरी है। टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) और एचसीएल टेक (HCL Tech) में लगभग एक फीसदी की तेजी है। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) लगभग एक फीसदी कमजोर है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!