शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ डॉव जोंस (Dow Jones)

शुक्रवार को हेल्थकेयर, दूरसंचार और तेल-गैस क्षेत्र के शेयरों में तेजी की वजह से अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी।

शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 78.13 अंकों या 0.28% की बढ़ोतरी के साथ 28,455.09 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 37.74 अंकों या 0.42% की मजबूती के साथ 8,924.96 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.86 अंक या 0.49% की वृद्धि के साथ 3,221.23 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!