शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) में 24 अंकों की तेजी, नैस्डैक (Nasdaq) में 16 अंकों की गिरावट

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया।

शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 23.87 अंकों या 0.08% की मजबूती के साथ 28,645.26 पर बंद हुआ। इस दौरान इसने साल 2019 का 22वाँ सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाया।
साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.11 अंक की हल्की बढ़त के साथ 3,240.02 पर रहा। इसने शुक्रवार को साल 2019 का 35वाँ सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाया।
हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में कमजोरी का रुख रहा और यह आखिरकार 15.77 अंकों या 0.17% की गिरावट के साथ 9,006.62 पर बंद हुआ।
कैलेंडर साल 2019 में दो कारोबारी दिन बाकी हैं और यह देखना रोचक होगा कि अमेरिकी बाजार बेहतरीन प्रदर्शन के लिहाज से कितने वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हैं। इस साल अब तक डॉव जोंस ने 22.8%, एसऐंडपी 500 ने 29.25% और नैस्डैक कंपोजिट ने 35.74% रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2018 को डॉव जोंस 23,327.46 पर बंद हुआ था। एसऐंडपी 500 उस दिन 2,506.85 पर रहा था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 6,635.28 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!