शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल 2019: दुनिया के बाजारों में रही तेजी, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) आगे, भारतीय शेयर बाजार पिछड़े

कैलेंडर साल 2019 में अब केवल दो कारोबारी दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में यह देखना अहम है कि इस साल अब तक दुनिया के किस शेयर बाजार ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है और कौन सा बाजार उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है।

यदि हम पिछले एक साल में दुनिया के सभी शेयर बाजारों के अहम सूचकांकों पर नजर डालें तो शुक्रवार यानी 27 दिसंबर 2019 तक की स्थिति के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजार का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) इस होड़ में सबसे आगे दिख रहा है। नैस्डैक कंपोजिट ने कैलेंडर साल 2019 में अब तक निवेशकों को 35.74% रिटर्न दिया है। 27 दिसंबर 2019 को कारोबार की समाप्ति पर नैस्डैक कंपोजिट 9,006.62 पर रहा, जबकि 31 दिसंबर 2018 को यह 6,635.28 पर बंद हुआ था।
इस सूची में दूसरा स्थान एसऐंडपी 500 (S&P 500) का रहा है, जिसने शुक्रवार को साल 2019 का 35वाँ सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाया। इस साल अब तक इसने निवेशकों को 29.25% रिटर्न दिया है। 27 दिसंबर 2019 को कारोबार की समाप्ति पर यह 3,240.02 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 साल 2018 के आखिर में 2,506.85 पर रहा था।
इस सूची में तीसरा स्थान फ्रांस के अहम शेयर बाजार सूचकांक कैक 40 (CAC 40) का रहा, जिसने इस साल अब तक निवेशकों को 27.62% रिटर्न दिया है। इस अवधि में जर्मनी के शेयर बाजार सूचकांक डैक्स (DAX) ने 26.31%, अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस (Dow Jones) ने 22.8%, चीन के दिग्गज सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) ने 20.5% और जापानी शेयर बाजार के सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) ने 19.1% रिटर्न दिया है।
भारत के शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने इस साल सर्वकालिक उच्चतम स्तर तो छुए, लेकिन रिटर्न देने के मामले में यह दुनिया के अन्य बाजारों से पिछड़ते नजर आये। इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने 15.27% और निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 12.73% रिटर्न दिया है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज के अहम सूचकांक एफटीएसई 100 ने इस दौरान 13.63% रिटर्न मुहैया कराया है। लेकिन हांग कांग का महत्वपूर्ण सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) इस सूची में आखिरी पायदान में है और यह कैलेंडर साल 2019 में अब तक 9.21% की तेजी ही दिखा सका है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!