शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) में 94 अंकों की गिरावट

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में नुकसान के साथ सत्र की शुरुआत हुई है।

शुरुआती मिनटों में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में गिरावट दिख रही है। सुबह 9.25 बजे के करीब निफ्टी 28.55 अंकों की कमजोरी के साथ 12227.30 पर है। बीएसई सेंसेक्स 41,558.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 41,607.49 पर खुला, लेकिन अभी 93.75 अंकों या 0.23% की गिरावट के साथ 41,464.25 पर है। इससे पहले आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स नीचे की ओर 41,443.07 तक चला गया था।
इस समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 20 शेयर लाल निशान में हैं। एनटीपीसी (NTPC) और सन फार्मा (Sun Pharma) में लगभग आधे फीसदी की तेजी है। टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में लगभग एक फीसदी की गिरावट है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख