शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ किया साल 2020 में प्रवेश

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 41,253.74 के मुकाबले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़ोतरी के साथ 41,349.36 पर खुला और शुरुआती मिनटों में ही ऊपर की ओर 41,443.52 तक चला गया, जो बुधवार का इसका उच्चतम स्तर रहा। दोपहर बाद सेंसेक्स थोड़ी देर के लिए लाल निशान में भी गया, लेकिन आखिरकार 52.28 अंकों या 0.13% की हल्की बढ़त के साथ 41,306.02 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में मजबूती और 15 में गिरावट रही। सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.76% और एनटीपीसी (NTPC) में 2.06% की तेजी रही। दूसरी ओर टाइटन कंपनी (Titan Company) में 2.76% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 1.72% की गिरावट दर्ज की गयी।
बुधवार को निफ्टी 50 (Nifty 50) 14.05 अंकों या 0.12% की मजबूती के साथ 12,182.50 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में तेजी और 27 में कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख