शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल 2019 में अमेरिकी बाजार: नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 35.23% चढ़ा

अमेरिकी शेयर बाजार ने साल 2019 की समाप्ति मजबूती के साथ की। 31 दिसंबर 2019 को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76.30 अंकों या 0.27% की तेजी के साथ 28,538.44 पर बंद हुआ।

इस तरह साल 2019 में डॉव जोंस ने 22.34% बढ़ोतरी दर्ज की। 31 दिसंबर 2018 को यह 23,327.46 पर बंद हुआ था।
साल के आखिरी दिन एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9.49 अंकों या 0.29% की तेजी के साथ 3,230.78 पर बंद हुआ। इस तरह साल 2019 में एसऐंडपी 500 ने 28.88% मजबूती दर्ज की। एसऐंडपी 500 साल 2018 के आखिर में 2,506.85 पर रहा था।
साथ ही 31 दिसंबर 2019 को नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26.61 अंकों या 0.30% की मजबूती के साथ 8,972.60 पर रहा। इस तरह साल 2019 में नैस्डैक कंपोजिट ने 35.23% तेजी दर्ज की। 31 दिसंबर 2018 को यह 6,635.28 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!