शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) में 89 अंकों की तेजी

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ सत्र की शुरुआत हुई है। शुरुआती आधे घंटे में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में बढ़ोतरी दिख रही है।

सुबह 9.46 बजे के करीब निफ्टी 31.10 अंकों की तेजी के साथ 12213.60 पर है। बीएसई सेंसेक्स 41,306.02 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 41,340.27 पर खुला, लेकिन अभी 88.54 अंकों या 0.21% की बढ़त के साथ 41,394.56 पर है।
इस समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 12 शेयर लाल निशान में हैं। टाटा स्टील (Tata Steel) में पौने दो फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में सवा फीसदी की तेजी है। टाइटन कंपनी (Titan company) में लगभग एक फीसदी की गिरावट है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!