शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजारों ने तेजी के साथ की साल की शुरुआत, प्रमुख सूचकांकों ने छुए सर्वकालिक उच्चतम स्तर

अमेरिकी शेयर बाजारों में साल 2020 के पहले कारोबारी दिन गुरुवार को मजबूती का रुझान देखा गया।

गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 330.36 अंकों या 1.16% की तेजी के साथ 28,868.80 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 28,872.80 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,230.78 की तुलना में 27.07 अंकों या 0.84% की मजबूती के साथ 3,257.85 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले इसने 3,258.14 का स्तर छूते हुए नया शिखर बनाया। साथ ही नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) पिछले बंद स्तर 8,972.60 के मुकाबले 119.58 अंकों या 1.33% की तेजी के साथ 9,092.19 पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,093.43 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!