शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद फिसले अमेरिकी बाजार के दिग्गज सूचकांक

शुक्रवार के कारोबार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पहली बार 29,000 के पार चला गया।

दरअसल यह कल के कारोबार में ऊपर की ओर 29,009.07 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। लेकिन डॉव जोंस ऊपरी स्तरों पर टिकने में कामयाब न हो सका और आखिरकार 133.13 अंकों या 0.46% की कमजोरी के साथ 28,823.77 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,274.70 की तुलना में 9.35 अंकों या 0.29% की गिरावट के साथ 3,265.35 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले इसने 3,282.99 का स्तर छूते हुए नया शिखर बनाया। साथ ही नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) पिछले बंद स्तर 9,203.43 के मुकाबले 24.57 अंकों या 0.27% की कमजोरी के साथ 9,178.86 पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,235.20 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!