शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार में रही तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 83 अंक चढ़ा

सोमवार के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का रुझान देखा गया।

सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 28,823.77 के मुकाबले मजबूती के साथ 28,869 पर खुला और आखिरकार 83.28 अंकों या 0.29% की बढ़त के साथ 28,907.05 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,265.35 की तुलना में 22.78 अंकों या 0.70% की मजबूती के साथ 3,288.13 पर बंद हुआ। साथ ही नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) पिछले बंद स्तर 9,178.86 के मुकाबले 95.07 अंकों या 1.04% की बढ़त के साथ 9,273.93 पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,274.49 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!