शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद फिसले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty)

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है।

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद स्तर 41,859.69 के मुकाबले तेजी के साथ 41,883.09 पर खुला और ऊपर की ओर 41,903.36 तक चला गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया और सुबह 10.44 बजे 37.72 अंकों की कमजोरी के साथ 41,821.97 पर है। निफ्टी (Nifty) आज अपने पिछले बंद स्तर 12,329.55 के मुकाबले ऊपर की ओर 12,349.75 तक गया, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। अभी यह 3.20 अंकों की कमजोरी के साथ 12,326.35 पर है।
मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील (Tata Steel) में 1.71% और टीसीएस (TCS) में 1.41% की तेजी है। दूसरी ओर एलऐंडटी (L&T) में 0.98% और ओएनजीसी (ONGC) में 0.88% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!