शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में गिरावट

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में कमजोरी दिख रही है।

आज सुबह 10.20 बजे निफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ 12,191 पर है। वहीं सेंसेक्स इस समय 135 अंक नीचे 41,394 पर है। हालाँकि बीएसई मिड कैप और बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक में हल्की मजबूती है।
सुबह के इस कारोबार में सेंसेक्स में सबसे तेजी दिखाने वाले शेयरों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक के नाम प्रमुख हैं। दूसरी ओर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!