शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स (Sensex) 60 अंक ऊपर

बुधवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में थोड़ी मजबूती दिख रही है। आज सुबह 10 बजे निफ्टी 14 अंक की तेजी के साथ 12,184 पर है।

वहीं सेंसेक्स इस समय 60 अंक ऊपर 41,383 पर है। हालाँकि बीएसई मिड कैप लगभग सपाट है। बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक में हल्की मजबूती है। क्षेत्रों की बात करें तो आईटी और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी है। बिजली क्षेत्र के शेयरों में गिरावट है।
सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में सबसे तेजी दिखाने वाले शेयरों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, सन फार्मा के नाम शामिल हैं। दूसरी ओर ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स सबसे कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!