शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार रहे मिले-जुले, डॉव जोंस (Dow Jones) 10 अंक लुढ़का

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मिला-जुला रुझान देखा गया।

बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 29,196.04 के मुकाबले 9.77 अंकों या 0.03% की गिरावट के साथ 29,186.27 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,320.79 की तुलना में 0.96 अंकों या 0.03% की बढ़त के साथ 3,321.75 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 3,337.77 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। साथ ही नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) पिछले बंद स्तर 9,370.81 के मुकाबले 12.96 अंकों या 0.14% की मजबूती के साथ 9,383.77 पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,439.29 तक गया, जो इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!