शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय बाजार सँभले, सेंसेक्स (Sensex) 225 अंक ऊपर

शुरुआती कमजोरी को धता बताते हुए भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक आज सुबह मजबूती की ओर बढ़ चले हैं।

लाल निशान से निकलते हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इस समय बढ़त दिखा रहे हैं। आज सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 225.16 अंक ऊपर 41,340.54 पर है। निफ्टी 66.30 अंकों की मजबूती के साथ 12173.20 पर है। कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्रों में अधिक तेजी है। एफएमसीजी क्षेत्र में हल्की कमजोरी है।
सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में सबसे तेजी दिखाने वाले शेयरों में एलऐंडटी, ऐक्सिस बैंक, इन्फोसिस और मारुति सुजुकी के नाम शामिल हैं। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और बजाज ऑटो सबसे कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!