शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लगातार पाँचवें दिन फिसला डॉव जोंस (Dow Jones)

कोरोना वायरस (Corona virus) से उपजी चिन्ताओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है।

सोमवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी। सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) अपने पिछले बंद स्तर 28,989.73 के मुकाबले 453.93 अंकों या 1.57% की गिरावट के साथ 28,535.80 पर बंद हुआ। इस तरह अब डॉव जोंस लगातार पाँच कारोबारी सत्रों में कमजोरी दिखा चुका है। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,295.47 की तुलना में 51.84 अंकों या 1.57% की गिरावट के साथ 3,243.63 पर बंद हुआ। साथ ही नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) पिछले बंद स्तर 9,314.91 के मुकाबले 175.60 अंकों या 1.89% की कमजोरी के साथ 9,139.31 पर रहा। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!