शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद भारतीय बाजार में लौटी तेजी

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक शानदार तेजी दर्ज करने में कामयाब रहे। लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज भारतीय बाजार में हरियाली लौटी।

इस गिरावट के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 41,000 के अहम स्तर और निफ्टी (Nifty) 12,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गये थे। लेकिन आज सुबह भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले और दिन भर हरे निशान में ही बने रहने में सफल रहे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार के अपने बंद स्तर 40,894.38 के मुकाबले आज सुबह 41,121.51 पर खुला। कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स ऊपर की ओर 41,357.16 तक गया और आखिरकार यह 428.62 अंकों या 1.05% की मजबूती के साथ 41,323.00 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) आज अपने पिछले बंद स्तर 11,992.50 के मुकाबले 133.40 अंकों या 1.11% की बढ़ोतरी के साथ 12,125.90 पर रहा।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो आज हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में 2.71%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 2.61% और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 2.60% की मजबूती रही। दूसरी ओर सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.33% और टीसीएस (TCS) में 0.93% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख