शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार के खराब प्रदर्शन के बाद आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने कंसोलिडेशन की कोशिश की।

हालाँकि आज सुबह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन ये सूचकांक इसे बरकरार नहीं रख सके। बीएसई सेंसेक्स सोमवार के अपने बंद स्तर 40,363.23 के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 40,497.72 पर खुला। लेकिन कारोबार के पहले ही घंटे में यह लाल निशान में चला गया। दिन भर इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा और आखिरी घंटे में सेंसेक्स नीचे की ओर 40,220.59 तक फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स 82.03 अंकों या 0.20% की गिरावट के साथ 40,281.20 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 आज अपने सोमवार के बंद स्तर 11,829.40 के मुकाबले 31.50 अंकों या 0.27% की कमजोरी के साथ 11,797.90 पर रहा।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 929 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,516 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि 171 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए। बीएसई मिड कैप सूचकांक (BSE Midcap Index) में आज 0.44% और बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक (BSE Small cap Index) में 0.45% की कमजोरी दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस (TCS) में 1.87%, टाटा स्टील (Tata Steel) में 1.44% और एसबीआई में 1.15% की मजबूती रही। दूसरी ओर सन फार्मा (Sun Pharma) में 2.37%, एचसीएल टेक (HCL Tech) में 2.10% और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 1.98% की कमजोरी दर्ज की गयी।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई ऊर्जा सूचकांक, तेल-गैस सूचकांक और हेल्थकेयर सूचकांक में अधिक कमजोरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर बीएसई रियल्टी सूचकांक, दूरसंचार सूचकांक और आईटी सूचकांक में मजबूती का रुख रहा। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!