शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 147 अंकों का फायदा, सेंसेक्स (Sensex) 432 अंक ऊपर

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार की सुबह में भारतीय शेयर बाजार ने निचले स्तरों से जबरदस्त वापसी की है।

सुबह 9.56 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 432 अंक ऊपर 31,822 पर है, हालाँकि इससे पहले यह सुबह के कारोबार में नीचे की ओर 30,745.19 तक चला गया था। निफ्टी 50 इस समय तकरीबन 147 अंकों की मजबूती के साथ 9,344 पर है। इससे पहले इसने आज के कारोबार में 9,016.85 का निचला स्तर छुआ और वहाँ से वापसी कर ली।
निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि सात शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। यस बैंक में लगभग 30% की जोरदार तेजी है। सन फार्मा में 5.78%, अदानी पोर्ट्स में 5.55%, टाटा स्टील में 5.52%, वेदांता में 4.94% और कोल इंडिया में 4.66% की तेजी है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!