शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ खुल कर कमजोर हुए भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 50 (Nifty 50) फिर फिसला 9,000 के नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुलने के बाद लाल निशान में पहुँच गये हैं।

सुबह 9.52 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगभग 212 अंक नीचे 30,367 पर है, हालाँकि इससे पहले यह सुबह के कारोबार में ऊपर की ओर 31,101.77 तक पहुँच गया था। निफ्टी 50 (Nifty 50) इस समय तकरीबन 71 अंकों की गिरावट के साथ 8,896 पर है। इससे पहले इसने आज के कारोबार में 9,127.55 का ऊपरी स्तर छुआ, लेकिन वहाँ से नीचे फिसल गया।
निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 28 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। यस बैंक (Yes Bank) में लगभग 24% की जोरदार तेजी है। जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में 11.57%, सन फार्मा (Sun Pharma) में 3.20% और वेदांता (VEDL) में 2.8% की तेजी है। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 6%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 5% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 3.73% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!