शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 20,000 के नीचे बंद

मंगलवार की वापसी के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में फिर गिरावट आ गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार के अपने बंद स्तर 21,237.38 के मुकाबले बुधवार को 1,338.46 अंकों या 6.3% की फिसलन के साथ 19,898.92 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी बुधवार को गिरावट का रुख देखा गया। बुधवार को यह मंगलवार के अपने बंद स्तर 2,529.19 की तुलना में 131.09 अंकों या 5.18% की कमजोरी के साथ 2,398.10 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) भी बुधवार को नुकसान के साथ बंद हुआ। यह अपने पिछले बंद स्तर 7,334.78 के मुकाबले बुधवार को 344.94 अंकों या 4.70% की गिरावट के साथ 6,989.84 पर रहा। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!