शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे दिन गिरे भारतीय शेयर बाजार, दो महीने में 15,559 अंक फिसल चुका है सेंसेक्स (Sensex)

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ी चिन्ताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज सुबह के कारोबार में 26,714.46 तक लुढ़क गया।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार के बंद स्तर 28,869.51 के मुकाबले आज गुरुवार की सुबह भारी गिरावट के साथ 27,773.36 पर खुला और जल्दी ही 27,000 के अहम स्तर के नीचे चला गया। हालाँकि दिन बीतने के साथ भारतीय बाजार ने वापसी की और कुछ समय के लिए सेंसेक्स हरे निशान में भी रहा। लेकिन यह वापसी कामयाब न हो सकी और कारोबार के आखिरी घंटे में फिर से यह गिरावट की चपेट में आ गया। आखिरकार सेंसेक्स 581.28 अंकों या 2.01% की भारी गिरावट के साथ 28,288.23 पर बंद हुआ। बंद भाव के आधार पर देखें, तो इस तरह पिछले लगभग दो महीने में सेंसेक्स 13,664.4 अंक फिसल चुका है। याद रहे कि 14 जनवरी 2020 को सेंसेक्स 41,952.63 पर बंद हुआ था।
यदि बीस जनवरी 2020 को बने सेंसेक्स के उच्चतम स्तर 42,273.87 से आज के निम्नतम स्तर 26,714.46 की तुलना करें, तो तकरीबन दो महीने में यह लगभग 15,559.41 अंकों का भारी नुकसान दर्शाता है।
आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सात हरे निशान में रहे, जबकि 23 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। आज आईटीसी (ITC) में 7.5% की शानदार मजबूती दर्ज की गयी। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 4.39% की तेजी रही। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 10.24%, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 9.85%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 9.5% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) में 9.28% की भारी गिरावट रही।
दूसरी ओर निफ्टी 50 (Nifty 50) अपने पिछले बंद स्तर 8,468.80 के मुकाबले आज 205.35 अंकों या 2.42% की कमजोरी के साथ 8,263.45 पर बंद हुआ। इसके 50 शेयरों में से 10 में आज तेजी रही, जबकि 40 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। आज भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) में 18.28% और जी इंटरटेनमेंट (ZEE Entertainment) में 13.8% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!