शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 1,352 अंक चढ़ा

गुरुवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मजबूती का रुख जारी रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार के अपने बंद स्तर 21,200.55 के मुकाबले गुरुवार को 1,351.62 अंकों या 6.38% की तेजी के साथ 22,552.17 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी इसमें मजबूती दर्ज की गयी थी। इस तरह बीते तीन कारोबारी सत्रों में डॉव जोंस में 3,960.24 अंकों की तेजी आ चुकी है। 23 मार्च को डॉव जोंस 18,591.93 पर बंद हुआ था।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गुरुवार को मजबूती दर्ज की गयी। गुरुवार को यह बुधवार के अपने बंद स्तर 2,475.56 की तुलना में 154.51 अंकों या 6.24% की बढ़त के साथ 2,630.07 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) अपने पिछले बंद स्तर 7,384.29 के मुकाबले बुधवार को 413.24 अंकों या 5.6% की तेजी के साथ 7,797.54 पर रहा। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!