शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को भारतीय बाजारों में तेजी, बीपीसीएल (BPCL) 14% चढ़ा, इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) 15% फिसला

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का रुख देखा गया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने सोमवार के बंद स्तर 28,440.32 के मुकाबले आज अच्छी मजबूती के साथ 29,294.94 पर खुला और दिन भर हरे निशान में बना रहा। आज यह ऊपर की ओर 29,770.88 और नीचे की ओर 28,667.36 तक गया। आखिरकार यह 1,028.17 अंकों या 3.62% की बढ़त के साथ 29,468.49 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 26 शेयरों में मजबूती और केवल चार शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) सोमवार के बंद स्तर 8,281.10 के मुकाबले आज 316.65 अंकों या 3.82% की मजबूती के साथ 8,597.75 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में बढ़ोतरी रही, जबकि 10 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। आज के कारोबार में बीपीसीएल (BPCL) में 13.56%, ब्रिटानिया (Britannia) में 8.63% और गेल (GAIL) में 8.12% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 15.14%, आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 2.7% और सिप्ला (Cipla) में 2.18% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख